नयी दिल्ली , जुलाई 31 -- पूर्व निगम पार्षद लता गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया।
उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने गत रविवार को श्रीमती गुप्ता को दिल्ली महिला का आयोग का अध्यक्ष नामांकित किया था। साथ ही उन्होंने महिला आयोग में पांच सदस्यों श्याम बाला, श्रीमती मालती वर्मा, श्रीमती लता सोढ़ी, श्रीमती सनरिका शर्मा झा और श्रीमती रेनू भल्ला को भी नामांकित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित