क्राइस्टचर्चश् , नवंबर 01 -- मैथ्यू बॉयल (नाबाद 107) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (नाबाद 88) की शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने शुरुआती झटको से उबरते हुए रविवार को दूसरे अनौचारिक टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय इंडिया के खिलाफ तीन विकेट पर 218 बना बना लिये है। आज यहां इंडिया ए ने दिन की शुरुआत 291 रन पर सात विकेट से की। कप्तान ध्रुव जुरेल ने 99 रन के अपने कल के स्कोर से आगे बढ़ते हुए, तीसरी ही गेंद पर अपना आठवां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया। जल्द ही वे 106 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। इसके बाद आकाश दीप ने आक्रामक रुख अपनाया और फ्रेजर शीट की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा। फिर उन्होंने ब्रेट रैंडल के एक ओवर में लगातार चार चौके लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। आकाश लगातार रन जोड़ रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज ने भी बल्ला घुमाने की कोशिश की, पर वे 0 पर बोल्ड हो गए। इससे दूसरे छोर पर खड़े आकाश निराश हुए। एक और चौका लगाकर आकाश ने अपना अब तक का सबसे बड़ा फर्स्ट-क्लास स्कोर बनाया, लेकिन फिर एक शॉट हवा में गलत तरीके से खेल बैठे। इस तरह उनकी पारी 68 रन पर खत्म हुई और इंडिया ए की पूरी पारी 346 रन पर सिमट गई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ए ने 13 रन पर 3 विकेट गिरने की मुश्किल स्थिति से उबरते हुए, दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 218 रन बना लिए। इस दौरान उन्होंने कोई और विकेट नहीं गंवाया। मैथ्यू बॉयल ने शतक लगाया, जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों ने इंडिया ए के गेंदबाजों को काफी परेशान किया। मेहमान टीम ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद इंडिया ए के बल्लेबाज लगातार दो सेशन तक बिना कोई विकेट गंवाए डटे रहे।

मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाया और गेंद को हवा में और पिच पर अच्छे से स्विंग कराया। सिराज ने कप्तान रीस मारियू को काफी परेशान किया; इंडिया ए ने लगातार चार मेडन ओवर फेंके, जिसके बाद मारियू चार रन बनाकर आउट हो गए। लंच के ठीक पहले, मुकेश कुमार ने तीन गेंदों के भीतर दो विकेट (कर्टिस हीफी और टिम रॉबिन्सन) चटकाकर न्यूजीलैंड ए को मुश्किल में डाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित