लखीमपुर खीरी , अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अधिवक्ता ने अपने ही सगे भतीजे को गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता जे के राज ने पारिवारिक विवाद के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घटना में अधिवक्ता भतीजे की पीठ पर गोली लगी, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कोर्ट परिसर में अचानक हुई फायरिंग से वकीलों और आम लोगों में दहशत फैल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित