लखीमपुर खीरी , अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मैलानी बफर जोन के अंतर्गत बुधवार को एक बाघिन की ट्रेन से टकराने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौरैना बीट स्थित भीखमपुर हॉल्ट स्टेशन के निकट रेलवे लाइन के पास करीब पांच वर्ष की मादा बाघिन आज सुबह लगभग नौ बजे ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

वन अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के बाद सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित