लखनऊ , मई 23 -- जॉश इंग्लिस (72), आयुष बडोनी (43) और अब्दुल समद (नाबाद 37) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आज यहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही और उसने 20 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। अर्शिन कुलकर्णी (शून्य) और निकोलस पूरन (दो) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये आयुष बडोनी ने जॉश इंग्लिस के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 49 रन जोड़े। सातवें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने बडोनी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। बडोनी ने 18 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 43 रनों की पारी खेली। 14वें ओवर में चहल ने रिषभ पंत (26) रन को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित