फिरोजाबाद , मई 21 -- फिरोजाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को लखनऊ के अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल की और जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जिला बार एसोसिएशन की अधिवक्ताओं ने गुरुवार को सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर हड़ताल रखी। अधिवक्ता एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उनका कहना था कि लखनऊ में निहत्थे वकीलों पर पुलिस द्वारा बार-बार किया गया लाठीचार्ज अति नंदनीय है।

उन्होने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया, जिसमें अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करते हुए शीघ्र जांच करा कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित