लखनऊ , जुलाई 25 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं।

इस क्रम में राजधानी के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय और बलरामपुर अस्पताल को नए निदेशक मिले हैं।

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. विवेक गुप्ता को लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को बलरामपुर अस्पताल के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग के इस फेरबदल में कुल आठ वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य अस्पतालों के प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना बताया जा रहा है।

लोकबंधु और बलरामपुर अस्पताल राजधानी के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दोनों अस्पतालों में नए निदेशकों की नियुक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित