चंडीगढ़ , जून 22 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार लखनऊ में आग लगने से कई लोगाें के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने तत्काल घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां पुराने वृक्षों को पेंशन दी जाती है, जिससे उनका संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मानसून सीजन में प्रदेशभर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। लगाये जाने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाये जाएंगे और उनकी नियमित देखभाल की जाएगी, ताकि वे पूर्ण रूप से विकसित हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित