रामगढ़ , जून 15 -- झारखंड के धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि उत्तरी रेलवे के लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग एवं ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के मद्देनजर विभिन्न ट्रेनों के परिचालन मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

इसके साथ ही कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव भी अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगे। रेल प्रशासन के अनुसार 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलाचल एक्सप्रेस को 23, 26, 28 एवं 30 जून को वाराणसी-जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान भदोही, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, अमेठी, गौरीगंज और रायबरेली स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा।

वहीं 28 जून को चलने वाली 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल को वाराणसी-सुलतानपुर-उतरेटिया मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान भदोही, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और रायबरेली स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा, जबकि सुलतानपुर एवं आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार 26 जून को चलने वाली 04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल को उतरेटिया-सुलतानपुर-जफराबाद-वाराणसी मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान रायबरेली, भदोही तथा माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकेगी, जबकि सुलतानपुर और आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

इसके अलावा 14 जून से 23 जून तक 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एवं 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस को उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से संचालित किया जाएगा। वहीं 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस तथा 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से चलाया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित