लखनऊ , जुलाई 20 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन में सोमवार पूर्वान्ह आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के प्रयास में जुटे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने अथवा संपत्ति को हुए नुकसान के संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान तथा आग लगने के कारणों का आकलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित