फिरोजाबाद , जून 23 -- लखनऊ में हुये अग्निकांड की घटना के बाद मंगलवार को फिरोजाबाद में अधिकारियों की टीम अस्पताल, कोचिंग शैक्षिक और व्यावसायिक संस्थान माल आदि में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए दौड़ती रही।

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त विभागों की छह टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा मंगलवार को जनपद में अनेक कोचिंग सेंटर व्यापारिक प्रतिष्ठान अन्य शिक्षण संस्थानों के अलावा माल आदि पर पहुंच कर अग्नि सुरक्षा से संबंधित मानकों की गहन जांच की गई। जिससे मुख्य रूप से कोचिंग और शिक्षण संस्थानों में अफरा तफरी माहौल रहा।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्है ने सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचकर अग्नि सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच करने के साथ ही विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वहां मरीजो से भी सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में संवाद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित