हरिद्वार , दिसंबर 05 -- हरिद्धार में लक्सर क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार सोनाली नदी से खनन सामग्री लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक से टकरा गयी। इस टक्कर में नवीन (22) और मेहताब (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही ग्रामीणों ने कहा कि अवैध और ओवरलोड खनन वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं और प्रशासन पर काबू पाने में नाकामी का आरोप लगाया।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित