हरिद्वार , अप्रैल 13 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। कोतवाली लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लक्सर क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित