हरिद्वार , सितंबर 03 -- त्तराखंड में हरिद्वार के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के अंतर्गत लक्सर और नारसन ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि के एक-एक रिक्त पद पर मानदेय के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड के मूल निवासी तथा संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) डॉ. सरिता पंवार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक सूचना प्रकाशित होने की तिथि से सात कार्य दिवस के भीतर अपना आवेदन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का चिकित्सकीय श्रेणी शेप-1 तथा चरित्र एक्सेम्प्लरी होना अनिवार्य है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार से प्राप्त की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित