श्रीगंगानगर , अगस्त 31 -- राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा जारी लक्षित मामलों के निस्तारण कार्ययोजना (छठे चरण) के विरोध में श्रीगंगानगर बार संघ का तीन दिवसीय न्यायिक कार्य बहिष्कार मंगलवार से आरंभ हो गया।

बार संघ के अध्यक्ष हंसराज तनेजा ने बताया कि आज कोई भी वकील किसी भी अदालत में किसीभी मामले की पैरवी करने के लिए उपस्थित नहीं हुआ। बहिष्कार बुधवार और गुरुवार को भी जारी रहेगा। शुक्रवार को जन्माष्टमी का अवकाश है।

बार संघ द्वारा निर्माणाधीन नये न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर नहीं बनाए जाने के विरोध में प्रत्येक शनिवार को कार्य स्थगित रखा जाता है। लिहाजा पांच सितंबर को शनिवार होने के कारण इस दिन वकील कार्य स्थगित रखेंगे। फिर छह सितम्बर को रविवार है।

उन्होंने बताया कि लक्षित मामले निस्तारण कार्य योजना के खिलाफ जोधपुर उच्च न्यायालय बारसंघ ने छह सितम्बर तक कार्य स्थगित रखने का सभी बार संघों का आह्वान किया है। उन्होंने कहाकि जोधपुर उच्च न्यायालय बार संघ की आगामी रणनीति के मुताबिक ही स्थानीय बार संघ द्वाराआगे कदम उठाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित