सहारनपुर , जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश में आज पौधारोपण महायज्ञ 2026 के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डाक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने कल्पतरु वृक्ष की लकड़ी की नक्काशी की जो कलाकृति भेंट की है, उसे सहारनपुर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कारीगर मोहम्मद असलम सैफी और उनके पुत्र अरशद सैफी ने एक हफ्ते में 72 घंटे काम करके आम की नरम लकडी पर बहुत ही कौशल के साथ तैयार किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने इस बेहद सुंदर और संजीव कलाकृति के लिए मौहम्मद असलम सैफी की प्रशंसा की है। उस दौरान प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद भी उपास्थित थे। मोहमद असलम सैफी ने बताया कि उन्होंने यह कलाकृति सहारनपुर के डीएफओ के जरिए सीधे वन मंत्री डा. अरूण कुमार सक्सेना को दो दिन पहले ही भिजवाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित