पुणे , मई 23 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) यानी एनसीपी-एसपी के विधायक रोहित पवार को रायत शिक्षण संस्था का उत्तर विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद यह जानकारी साझा की है।

रोहित पवार पिछले छह वर्षों से इस प्रतिष्ठित संस्थान के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और अब उन्हें इसके उत्तर विभाग के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित