मुंबई , सितंबर 03 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा के 4.5 लाख छात्रों का गोपनीय डेटा लीक होने का गंभीर आरोप लगाया है।
श्री पवार ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि लीक हुए डेटा में छात्रों के नाम, परीक्षा केंद्र, जिस ग्रुप के लिए उन्होंने परीक्षा दी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी शामिल है।
उनके अनुसार यह जानकारी महाराष्ट्र में अलग-अलग कंसल्टेंसी और एजेंटों तक पहुंच गई है। श्री पवार ने आरोप लगाया कि छात्रों से फोन कॉल और सदेश के जरिए सीधे संपर्क किया जा रहा है। उन्हें पैसे के बदले सीईटी स्कोर या परसेंटाइल बढ़ाने, परीक्षा केंद्र का प्रबंध करने और सीओईपी, वीजेटीआई, पीआईसीटी और एसपीआईटी जैसे नामी संस्थानों में सीधा दाखिला दिलाने के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित