सासाराम , अक्टूबर 3 -- ल बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में मोहनिया-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मठिया गांव के समीप शुक्रवार की रात भूसा लदे पिकअप और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दुर्घटना में टेम्पो सवार बक्सर जिले के बासुदेवा, नावानगर निवासी श्रीभगवान बिंद (62) और हरेंद्र बिंद (40) की मौत हो गई। हादसे में मनजी चौधरी, सुनील प्रसाद, लखेंदर चौरसिया, कृष्णा देवी और किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित