सासाराम , जुलाई 17 -- िहार के रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला निवासी प्रवीण प्रकाश सासाराम के एक मॉल में मेहंदी लगाने और मेहंदी उत्पाद बेचने का कार्य करता था। वह धर्मशाला रोड स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। सुबह सूचना मिली कि उसने अपने कमरे में पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित