सासाराम , अप्रैल 26 -- बिहार में रोहतास जिला के नटवार थाना क्षेत्र के महरोड गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर गिरकर एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

30 वर्षीय मृतक का नाम रमाशंकर राम है, जो बडहरी थाना के जलवइया का रहने वाला था। उसके पिता का नाम टूना राम है। प्राप्त सूचना के अनुसार महरोड गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के अनुसार सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को देखकर रामाशंकर असंतुलित हो गया। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों में टक्कर भी हो गई और वह स्पीड ब्रेकर पर ही गिर गया। इसके बाद रमाशंकर को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया,जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन पटना पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित