रोहतक , जून 28 -- हरियाणा के रोहतक में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह दिल्ली-हिसार रोड पर खरावड़ बाईपास स्थित मन्नत हवेली के बाहर बनी दो दुकानों में कथित शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनमें रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आग हवेली तक नहीं पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित