जयपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को पाली जिले के रोहट में श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता कन्या गुरुकुल संस्थान के नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण किया।

श्री शर्मा ने कन्या गुरुकुल के दसवें स्थापना दिवस समारोह में भी भाग लिया। इससे पहले उन्होंने आंजणी माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

इस अवसर पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, सांसद पी पी चौधरी एवं लुम्बाराम चौधरी, विधायक हमीर सिंह भायल, जीवाराम चौधरी, अरुण चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित पीठाधीश्वर साध्वी भगवती बाईजी, दयाराम महाराज, पदमाराम महाराज, सुमन सुलभ महाराज एवं बड़ी संख्या में गुरुकुल छात्राएं और आमजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित