आइची नागोया , सितम्बर 22 -- भारत की रोशिबिना देवी ने मकाऊ, चीन की चू मैन सिन को 5-0 से हराकर महिला 60 किग्रा सांडा के सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत का एक और पदक पक्का किया।
इसके साथ ही रोशिबिना ने लगातार तीसरे एशियन गेम्स में पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने जकार्ता 2018 में ब्रॉन्ज और हांगझोउ 2023 में सिल्वर मेडल जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित