नवी मुम्बई , जनवरी 11 -- सोफी डिवाइन (95/दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स महिला टीम ने रविवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डबल्यूपीएल) के चाथे मुकाबले में दिल्ली कैपिल्टस महिला को चार रनों से हरा दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए बेथ मूनी और साेफी डिवाइन की सलामी जोड़ी ने 94 रन जोड कर अच्छी शुरुआत की। नौवें ओवर में श्री चारणी ने बेथ मूनी (19) को आउटकर दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान एश्ले गार्डनर ने डिवाइन ने पारी को संभाला। 11वें ओवर में नंदनी शर्मा ने शतक की ओर बढ़ रही डिवाइन काे अपना शिकार बना लिया। साेफी डिवाइन ने 42 गेंदों में आठ छक्के और सात चौके लगाते हुए 95 रनों की पारी खेली। एश्ले गार्डनर ने 26 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए 49 रन बनाये। अनुष्का शर्मा (13) , काश्वी गौतम (14) रन बनाकर आउट हुई। गुजरात ने आखिरी ओवर में चार अपने चार विकेट गवां दिये।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंदनी शर्मा ने पांच विकेट लिये। शिनेल हेनरी और श्री चारणी को दो-दो विकेट मिले। शेफाली वर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित