रियाद , सितंबर 11 -- स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर का 979वां गोल करके अल नासर को आभा क्लब के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई । अनुभवी फॉरवर्ड ने पहले हाफ के मध्य में हेडर से पहला गोल करके 1,000 गोल के मील के पत्थर के करीब पहुंच गए, जिसके बाद उनके साथी खिलाड़ी अब्दुल्ला अल-हमदान ने एक घंटे से पहले अल नासर का दूसरा गोल दागा।

पूरे मैच में खेलने वाले रोनाल्डो को इस सीजन में दूसरी बार मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित