सहारनपुर , जून 25 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव उमाही के निकट एक रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि कुराली निवासी यासीन अपनी पत्नी शाहिदा (52) के साथ बाइक से सहारनपुर चिकित्सक के यहां जा रहा था कि गांव उमाही में बस अड्डे के निकट पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने शाहिदा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे मुरसलीन की तहरीर पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित