बहराइच , अक्टूबर 19 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार शाम जरवल रोड थाना क्षेत्र में एकलव्य महाविद्यालय के सामने हुआ। लखनऊ से यात्रियों को लेकर आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस और बाराबंकी की ओर जा रही मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार सर्वेश (28) और अनिरुद्ध (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा गांव के निवासी थे। घायलों को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित