बेतिया , जुलाई 19 -- मरेंद्र कुमार सिंह रोटरी क्लब बेतिया टाउन कार्यकारिणी के नए अध्यक्ष तथा राजेश रंजन सचिव बने हैं।
बेतिया रोटरी क्लब के पांचवे स्थापना एवं पदस्थापन समारोह मेंवर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मदन बनिक ने गत वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कुमार सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। सचिव राजेश रंजन ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित