बुरहानपुर , अगस्त 19 -- शासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय आईटीआई बुरहानपुर के संयुक्त समन्वय से बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
मेले में जिले के 208 युवाओं ने पंजीयन कराया। विभिन्न क्षेत्रों की सात कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं प्राथमिक चयन की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान 110 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसरों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों के अनुसार इस पहल से युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित