नयी दिल्ली , अप्रैल 27 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह जगह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इससे ज़्यादा फ़र्क नहीं पड़ेगा, हम दूसरी इनिंग्स में उन पर प्रेशर डालने की कोशिश करेंगे। सबसे ज़रूरी बात यह है कि अलग-अलग प्लेयर्स अलग-अलग मैचों में आकर अच्छा खेल रहे हैं। हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है और उसी मोमेंटम को बनाए रखेंगे। यह बीती बात है, हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित