चेन्नई, मार्च 01 -- रॉयल एनफील्ड ने इस वर्ष फरवरी माह में 1,00,905 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है जो एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 11प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने पिछले वर्ष फरवरी में 90,670 मोटरसाइकिलें बेची थीं।

इस बार फरवरी की कुल बिक्री में 9657 मोटरसाइकिलों का निर्यात भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित