चेन्नई , मई 18 -- रॉयल एनफील्ड आंध्र प्रदेश में एक नया कारखाना लगाने के लिए जमीन खरीदने और ग्रीनफील्ड फैसिलिटी के लिए ज़मीन का एक पार्सल खरीदने की तैयारी में है।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश में नये कारखाने के लिए लगभग 2,500 करोड़ रुपये की निवेश की योजना बनायी जा रही है। कंपनी के निदेशक मंडल से मंज़ूरी मिलने पर, इस प्रोजेक्ट को भविष्य की मांग और बाज़ार की स्थितियों के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। अभी, कंपनी की क्षमता हर साल लगभग 14.6 लाख मोटरसाइकिल बनाने की है, जो लगभग पूरी तरह इस्तेमाल हो चुकी है। रॉयल एनफील्ड मध्यम क्षमता वाली (250सीसी-750सीसी ) मोटरसाइकिल बाजार में दुनिया का नंबर एक ब्रांड है।

कंपनी ने इसी साल फरवरी में चेय्यार ( तमिलनाडु ) में क्षमता बढ़ाने के लिए 958 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की, जिससे कुल क्षमता 20 लाख यूनिट तक बढ़ जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित