नयी दिल्ली/चंडीगढ़ , मार्च 07 -- मशहूर रैपर बादशाह ने अपने हालिया हरियाणवी गीत 'टटीरी' के बोलों और फिल्मांकन को लेकर उपजे भारी विवाद के बाद शनिवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य हरियाणा की संस्कृति या वहां की महिलाओं और बच्चों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने हरियाणा के लोगों से खुद को राज्य का बेटा मानकर माफ करने की अपील भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित