मुंबई/हैदराबाद , अक्टूबर 26 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने प्राणहिता नदी पर तुम्मिडीहेट्टी में प्रस्तावित बैराज पर चर्चा करने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना के प्रतिनिधिमंडल में सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सरकारी सलाहकार रामकृष्ण राव, मुख्य सचिव संजय जाजू तथा वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर शामिल थे।

दोनों पक्षों ने पहले तय की गई 148 मीटर की ऊंचाई के प्रभावों पर बातचीत की, जिसमें बाढ़ का दायरा और दिशा परिवर्तन किए जा सकने वाले पानी की मात्रा जैसे पहलू शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि श्री रेड्डी से यह उम्मीद की जा रही है कि वह 152 मीटर की ऊंचाई पर बैराज बनाने की तकनीकी जरूरतों एवं फायदों के बारे में बताएंगे और इस परियोजना के लिए महाराष्ट्र का सहयोग मांगेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित