हैदराबाद , मार्च 17 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य के प्रसिद्ध कवि एवं लेखक नंदिनी सिद्धरेड्डी को वर्ष 2025 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने जाने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां जारी बयान में इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री सिद्धरेड्डी को एक प्रतिष्ठित मानवतावादी बताया, जिनकी रचनाएं समाज के संघर्षों और कोरोना महामारी के दौरान देखी गई भावनात्मक पीड़ाओं को दर्शाती हैं। उन्होंने विशेष रूप से कवि की कृति "अनिमेष" की सराहना की, जो कविताओं का एक ऐसा संग्रह है जो चुनौतीपूर्ण समय के दौरान मानवीय स्थितियों को प्रदर्शित करता है।

श्री रेड्डी ने तेलंगाना आंदोलन के दौरान श्री सिद्धरेड्डी के महत्वपूर्ण योगदान की भी प्रशंसा की और कहा कि उनकी साहित्यिक रचनाओं ने संघर्ष की भावना को प्रेरित करने और फैलाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित