हैदराबाद , सितंबर 24 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को केरल के दिवंगत कांग्रेस नेता आर्यादन मोहम्मद की स्मृति में स्थापित आर्यादन मोहम्मद-2026 सर्वश्रेष्ठ जनसेवक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

यह पुरस्कार श्री रेवंत रेड्डी को शुक्रवार को केरल के नीलांबुर में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जायेगा। समारोह दिवंगत नेता की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

आर्यादन मोहम्मद फाउंडेशन के अनुसार, श्री रेवंत रेड्डी को तेलंगाना में किसानों, पिछड़े वर्गों और अन्य समुदायों के लिए उनके नेतृत्व तथा कल्याणकारी पहलों के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष और नीलांबुर के विधायक आर्यादन शौकत ने पुरस्कार के लिए श्री रेवंत रेड्डी के चयन की घोषणा की।

पुरस्कार की जूरी में सांसद बेनी बेहानन, केरल के राजस्व मंत्री ए. पी. अनिल कुमार तथा लेखक एवं बुद्धिजीवी कल्पेट्टा नारायणन शामिल थे। पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जायेगा।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल समारोह में आर्यादन मोहम्मद स्मृति व्याख्यान देंगे। फाउंडेशन ने कहा कि श्री रेवंत रेड्डी के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को भी पुरस्कार के लिए उनके चयन में ध्यान में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित