भीलवाड़ा , नवम्बर 07 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में शनिवार को अजमेर रोड स्थित बायोस्कोप के सामने रेल लाइन पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत संभवत: ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और शिनाख्त के बाद ही हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित