बीकानेर , मई 12 -- राजस्थान में बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने मंगलवार को बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा 17, 24 और 31 मई, एवं सात जून को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से एक घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित