सक्ती , सितंबर 18 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में रेल पटरी के पास बैठकर मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहे एक किशोर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीते 15 सितंबर की रात करीब आठ बजे का बताया गया है।
पुलिस से शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय टिकेश साहू अपने दोस्त नवीन खाण्डे और दो अन्य दोस्तों के साथ रेल पटरी के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। टिकेश और नवीन ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। इसी दौरान उनके दो अन्य दोस्त पास में स्थित गणेश पंडाल में प्रसाद लेने चले गए, जबकि टिकेश और नवीन वहीं रुके रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित