भागलपुर, अक्टूबर 22 -- ारतीय रेल के विशेष स्वच्छता अभियान - छह के अंतर्गत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के करीब 24 रेलवे स्टेशनों और हाॅल्टों पर गुरुवार को एक दिवसीय ' रेल जन संवाद ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मालदा मंडल के रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में गुरुवार को इस रेलमंडल के प्रमुख स्टेशनों - साहिबगंज, भागलपुर, मालदा, न्यू - फरक्का, बड़हरवा, धुलियान गंगा, जंगीपुर, पीरपैंती, कहलगांव, जमालपुर, मुंगेर, सुल्तानगंज, गोड्डा, मंदारहिल, सहित लगभग दो दर्जन स्टेशनों और हाॅल्टों पर आयोजित 'रेल जन संवाद' के दौरान रेल अधिकारियो द्वारा यात्रियों, युवाओं और अन्य लोगों से संवाद कर रेल सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं से संबंध में उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की गई।

सूत्रों ने बताया कि इस पहल के तहत मालदा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने वंदे भारत एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेन के यात्रियों और जेनरेशन जेड के युवा यात्रियों से बातचीत कर उन्हें स्वच्छता, जिम्मेदार रेल यात्रा तथा बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित करने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

सूत्रों ने बताया कि इसी तरह मालदा मंडल के बड़हरवा में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक राहुल कुमार, कहलगांव में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह, भागलपुर में वरिष्ठ मंडल अभियंता (दो) विधुत मंडल, जमालपुर में वरिष्ठ मंडल अभियंता (तीन) राजेश कुमार, साहिबगंज में वरीय मंडल विधुत अभियंता चन्द्र कुमार पटेल सहित अन्य मंडल अधिकारियों द्वारा स्टेशन परिसरों और कुछ ट्रेनों में यात्रियों से सीधे संवाद कर स्वच्छता व्यवस्था एवं यात्री सुविधाएं के बारे में जानकारियां ली।

सूत्रों ने बताया कि इस पहल (रेल जन संवाद) के माध्यम से मालदा रेलमंडल द्वारा पारदर्शी यात्री संवाद, उत्तरदाई सेवा वितरण और निरंतर स्वच्छता प्रयासो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई है। साथ ही स्वच्छ, सुरक्षित एवं यात्री अनुकूल व्यवस्था के निर्माण में रेल प्रशासन और यात्रियों की साझा जिम्मेदारी को सुदृढ़ किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित