नयी दिल्ली , अक्टूबर 22 -- रेलवे ने कोयला लदान में अक्टूबर के दौरान अब तक इस महीने 18 अक्टूबर तक का सर्वकालिक रिकॉर्ड हासिल करते हुए पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 22.5 प्रतिशत कोयला ढुलाई की ।

रेलवे की एक विज्ञप्ति के अनुसार अक्टूबर 2025 की तुलना में इस अवधि के दौरान कोयला लदान में प्रति दिन 87 रेक की बढ़ोतरी हुई, जो देश भर के ताप विद्युत संयंत्रों (थर्मल पावर प्लांटों) को कोयले की भरोसेमंद आपूर्ति सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित