रायगढ़ , मार्च 17 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में पुलिस बल में पदस्थ एक आरक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीत मिंज के रूप में हुई है, जो रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक सुजीत मिंज रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि स्पष्ट हो सके कि यह हादसा लापरवाही का परिणाम था या इसके पीछे अन्य कोई कारण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित