भरतपुर , जून 03 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास बुधवार को घायल अवस्था में मिली अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि करीब 60 वर्षीय महिला का शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। महिला की पहचान के लिए उसके फोटो राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों एवं संबंधित माध्यमों पर प्रसारित किये गये हैं। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित