भरतपुर , जुलाई 15 -- राजस्थान में दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर भरतपुर के बयाना रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बताया कि करीब 50 वर्षीय मृतक के पास से ऐसा कोई भी दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक की शिनाख्त के लिए शव बयाना अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित