भरतपुर , जनवरी 21 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर बाघ अभयारण्य के खटूपुरा रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को मिले तीन वर्षीय मादा तेंदुआ के शव का नाका राजाबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वन विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रेलवे की ओर से एक मादा तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के दल ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का शव अपने कब्जे में लिया।

सूत्रों ने बताया कि नाका राजाबाग पर पशु चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान मादा तेंदुए के शरीर पर गहरे घाव मिले थे। उसकी मौत ज्यादा खून बहने और आंतरिक चोटों की वजह से मौत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित