श्रीगंगानगर , जून 03 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में रेल लाइन पर बुधवार को एक व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह हादसा मिर्जावाला रोड फाटक से श्रीगंगानगर शहर की तरफ पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे हुआ। एक व्यक्ति पटरी के बीच में चल रहा था। रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारी ने आवाज लगाकर उसे सचेत किया कि ट्रेन आ रही है, वह पटरी से हट जाये। इस पर वह व्यक्ति पटरी से हट गया। फिर उसने पीछे मुड़कर देखा और रेलगाड़ी जैसे ही नजदीक आयी, वह वापस रेल पटरी पर आ गया। रेलगाड़ी की तरफ मुंह खड़ा करके उसने दोनों हाथ फैला दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित