अलवर , जून 29 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला के दोनों पैर कट गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम पत्नी प्रभु दयाल, निवासी भड़कोल सुबह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही पूजा एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक के पास ही गिर गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल भेज दिया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित