भरतपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान में भरतपुर के आगरा-जयपुर रेलमार्ग पर गुरुवार को एक छात्र की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताय कि अपराह्न हेलक के पास एक छात्र प्रताप सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के राव जी का नगला निवासी कान्हा (16) के रूप में हुई।

रेलवे पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक छात्र की जेब से दसवीं क्लास की परीक्षा का प्रवेश कार्ड मिला जिसमें परीक्षा केंद्र के रूप में चितोकरी गाँव का नाम अंकित है। सूत्रों ने छात्र द्वारा आत्महत्या की संभावना से इन्कार नही किया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित