हैदराबाद , जुलाई 16 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को बोनालु त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इस त्योहार को राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, आस्था, शक्ति और एकता का प्रतीक बताया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक गोलकोंडा किले पर श्री जगदंबा महाकाली अम्मा को पहला 'बोनम' चढ़ाकर आषाढ़ महीने के उत्सव की शुरुआत के इस पवित्र मौके पर उन्होंने देवी से प्रार्थना की कि वे हर घर के लोगों को स्वस्थ, खुशहाली, खुशी और शांति का आशीर्वाद दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित